भूमि विवाद में चले ईंट- पत्थर, महिला समेत आधा दर्जन घायल
जागरण संवाददाता, खुखुंदू, देवरिया : थाना क्षेत्र के ग्राम महुई श्रीकांत में भूमि विवाद को लेकर हुई म
जागरण संवाददाता, खुखुंदू, देवरिया : थाना क्षेत्र के ग्राम महुई श्रीकांत में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में जमकर ईंट-पत्थर चले। घटना में महिला समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया। इस मामले में पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर दी है।
गांव के एक व्यक्ति द्वारा दूसरे व्यक्ति के खेत का मेड़ काट दिया गया। इस पर शुक्रवार की सुबह पूछताछ शुरू हो गई और दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। देखते ही देखते मारपीट होने लगी। इस दौरान ईंट-पत्थर भी चलने लगा। लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। घटना में रामईश्वर विश्वकर्मा, निर्मल, राजमुनी देवी समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों के सहयोग से सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। थानाध्यक्ष नीतिश श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर मिली है। भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट हुई थी। छानबीन चल रही है। जल्द ही मुकदमा पंजीकृत कर लिया जाएगा।