Move to Jagran APP

किसान समस्या को लेकर होगा आंदोलन : शाही

जागरण संवाददाता, पथरदेवा, देवरिया : प्रदेश में कानून व्यवस्था के नाम पर पुलिस द्वारा जनता का शोषण

By Edited By: Published: Fri, 27 May 2016 11:06 PM (IST)Updated: Fri, 27 May 2016 11:06 PM (IST)
किसान समस्या को लेकर होगा आंदोलन : शाही

जागरण संवाददाता, पथरदेवा, देवरिया : प्रदेश में कानून व्यवस्था के नाम पर पुलिस द्वारा जनता का शोषण किया जा रहा है, जबकि किसानों व बेरोजगारों का विकास प्रदेश की सपा सरकार में घोषणा तक ही सीमित होकर रह गई है। हमें अधिकार पाने के लिए जनशक्ति के साथ संघर्ष करने के लिए आगे आने की जरूरत है। किसानों की समस्याओं के साथ अन्य मुद्दों को लेकर आंदोलन किया जाएगा।

loksabha election banner

उक्त बातें शुक्रवार को भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्यप्रताप शाही ने कही। श्री शाही पथरदेवा कस्बा के महुआरी स्थित जनता उच्चतर माध्यमिक स्कूल में आयोजित भाजपा मंडल की बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सात जून को जनता की समस्याओं व पुलिस प्रशासन के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा क्षेत्रीय जनता के साथ सदर तहसील का घेराव किया जाएगा। इस दौरान आंदोलन को सफल बनाने की रणनीति भी बनाई गई। अध्यक्षता कर रहे मंडल अध्यक्ष संजय ¨सह ने कहा कि विधवा, वृद्ध व विकलांग लोगों को मिलने वाले पेंशन को रोक दिया गया है। नहरों में पानी नहीं है। गांवों में लगे इंडिया मार्का हैंडपंप खराब पड़े हैं। ब्लाक प्रमुख सुब्रत शाही ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ग्राम उदय से भारत उदय कार्यक्रम के तहत गरीबों को दो रुपये में गेहूं, तीन रुपये में चावल दिला रही है। संचालन महामंत्री र¨वद्र कुशवाहा ने किया। इस दौरान बेनीमाधो शुक्ल, राजीव भारती, बासुदेव यादव, अनिल ¨सह, उपेंद्र तिवारी, ब्रह्मा यादव, मनोज मिश्र, धुरूप कुशवाहा, दीनदयाल तिवारी, उषा यादव, ¨पटू ¨सह, ह¨रद्र पांडेय, वशिष्ठ कुशवाहा, दीपू शाही, श्रीराम यादव, बैजनाथ शर्मा, र¨वद्र किशोर, कुंवर राय, शंभू गिरि, र¨वद्र मद्धेशिया, कैलाशी देवी, ओमप्रकाश उपाध्याय, भगवान ¨सह आदि उपस्थित रहे। ---------

जनसंघर्ष से मिलेगा अधिकार

जागरण संवाददाता, तरकुलवा, देवरिया : भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि अधिकार पाने के लिए जनसंघर्ष करना होगा, तभी सत्ता का मुकाम भी हासिल होगा। श्री शाही शुक्रवार को तरकुलवा कस्बा स्थित हनुमान मंदिर परिसर में बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं को लेकर सात जून को सदर तहसील का घेराव किया जाएगा, जिसमें हर मंडल से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को पहुंचने की जरूरत है, क्योंकि अब चुप बैठने से काम नहीं होने वाला है।

इस दौरान नथुनी ¨सह कुशवाहा, प्रमुख सुब्रत शाही, रवींद्र किशोर कौशल, राजेश सेंगर, दुष्यंत राव, रामकृपाल राव, अर¨वद यादव, प्रदीप राव आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.