कोटेदार के खिलाफ सड़क पर उतरी महिलाएं
जागरण संवाददाता, भाटपाररानी, देवरिया : भटनी विकास खंड के घांटी चौराहे पर गोपालपुर व धर्मखोर की दर्जन
जागरण संवाददाता, भाटपाररानी, देवरिया : भटनी विकास खंड के घांटी चौराहे पर गोपालपुर व धर्मखोर की दर्जनों महिलाओं ने कोटेदार पर राशन वितरण में अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर दिया और प्रदर्शन कर नारेबाजी की। हालांकि किसी भी अधिकारी के मौके पर न पहुंचने के चलते बाद में महिलाएं आसपास के ग्रामीणों के समझाने पर घर को वापस लौट गई। दो घंटे तक आवागमन बाधित रहने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
गोपालपुर व धर्मखोर बाबू की महिलाएं लंबे समय से कोटेदार के मनमानी रवैए से परेशान हैं और आरोप लगाते हुए कई बार जांच कर कार्रवाई की मांग कर चुकी हैं। लेकिन प्रशासन द्वारा अभी तक इनके प्रार्थना पत्र को संज्ञान में नहीं लिया गया है। आक्रोशित महिलाओं का आरोप है कि महिलाएं कोटेदार के यहां राशन लेने गई थी तो उन्हें गोली देकर भगा दिया गया और कुछ महिलाओं का कार्ड भी फाड़ दिया गया। यहां कोटेदार ने महिलाओं को धमकी दिया और कहीं भी शिकायत करने की बात कहते हुए उन पर पिल पड़ा। आक्रोशित महिलाएं कोटेदार के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की मांग कर रही है। महिलाओं के आक्रोश के कारण राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। साइकिल सवार कई लोगों से महिलाएं भिड़ते-भिड़ते बची। यह लोग महिलाओं को हटा कर जबरन आवागमन बहाल करना चाहते थे। महिलाओं ने कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई न होने पर तहसील के घेराव का चेतावनी दी है। यहां मुख्य रुप से ग्राम प्रधान जवाहर ¨सह, मन्ने कुशवाहा, सुरेश ¨सह, ¨पटू शर्मा, गीता देवी, माया देवी, शीला देवी, अंजली देवी, शशिकला देवी आदि मौजूद रही।