कोटेदार के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन
जागरण संवाददाता, सलेमपुर, देवरिया : उपनगर के भरौली वार्ड निवासी दर्जनों महिलाओं ने कोटेदार खाद्या
जागरण संवाददाता, सलेमपुर, देवरिया : उपनगर के भरौली वार्ड निवासी दर्जनों महिलाओं ने कोटेदार खाद्यान्न वितरण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया और उप जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा। उप जिलाधिकारी ने इस मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन महिलाओं को दिया।
नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष सुधाकर गुप्त के नेतृत्व में महिलाएं उप जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची और फिर उप जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा। इस दौरान महिलाओं ने कहा कि हमारे यहां दो तरह की व्यवस्था है एक व्यक्ति द्वारा मिट्टी का तेल दिया जाता है, तो दूसरे कोटेदार द्वारा राशन वितरित किया जाता है। इस महीने में मिट्टी का तेल व खाद्यान्न दोनों कम मिला है। साथ ही कुछ महिलाओं का नाम राशन कार्ड की सूची से गायब कर दिया गया है। उप जिलाधिकारी ने इसकी जांच कराकर पात्र लोगों का नाम सूची में दर्ज करा देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर बद्रीनाथ, रेशमा देवी, राजमती देवी, सती देवी, लाली देवी, शीला, उर्मिला देवी, रुना देवी, रमेश, पार्वती देवी, कलमी देवी उपस्थित रही।