चकरोड के विवाद में मारपीट, आधा दर्जन घायल
जागरण संवाददाता, सलेमपुर, देवरिया : भटनी थाना क्षेत्र के ग्राम साहोपार में बुधवार की रात चकरोड के
जागरण संवाददाता, सलेमपुर, देवरिया : भटनी थाना क्षेत्र के ग्राम साहोपार में बुधवार की रात चकरोड के विवाद में ग्राम प्रधान पक्ष व दूसरे पक्ष के लोग आमने-सामने हो गए और मारपीट के दौरान ईंट- पत्थर चले। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की झोपड़ी भी फूंक दी। घटना में एक युवती समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। गांव में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।
ग्राम प्रधान के दरवाजे तक एक चकरोड निर्माण कराया जा रहा है। ग्राम प्रधान पति इसे अपनी जमीन बता रहे हैं तो दूसरा पक्ष अपनी जमीन बता रहा है। इसे लेकर शाम को कहासुनी हुई। रात को विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते मारपीट होने लगी और ईंट पत्थर चलने लगा। लोग कुछ समझ पाते कि बद्री की झोपड़ी किसी ने आग लगा दी, जिससे झोपड़ी जलकर राख हो गई। इसी बीच सूचना पाकर पुलिस पहुंची तो आरोपी फरार हो गए थे। घटना में गुडिय़ा, राजेश, मुकेश, मनोरमा समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। इस बाबत थानाध्यक्ष राजेंद्र प्रताप ¨सह यादव ने कहा कि विवाद चकरोड का है। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अस्पताल पर नहीं थे चिकित्सक
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर चिकित्सक रात्रि विश्राम नहीं कर रहे हैं। मारपीट में गुडिय़ा गंभीर रूप से घायल हो गई। मोटर साइकिल से उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, लेकिन वहां चिकित्सक नहीं मिले। इसके बाद लोगों ने हंगामा किया और उसे लेकर जिला अस्पताल चले गए।