सवा एकड़ में बनेगा परशुरामधाम में सरोवर
जागरण संवाददाता, सलेमपुर, देवरिया : सलेमपुर विकास खंड के परशुरामधाम सोहनाग में दस एकड़ में फैले पो
जागरण संवाददाता, सलेमपुर, देवरिया : सलेमपुर विकास खंड के परशुरामधाम सोहनाग में दस एकड़ में फैले पोखरे का सुंदरीकरण कार्य बुधवार को और तेज हो गया। जेसीबी के अलावा अन्य मशीनें भी खोदाई के लिए लायी गई है। उस पोखरे में सवा एकड़ में दस फीट और नीचे सरोवर बनाया जाएगा। उधर क्षेत्रीय विधायक मनबोध प्रसाद ने भी पोखरे का निरीक्षण किया और पोखरे के सुंदरीकरण में अपना सहयोग देने का लोगों को आश्वासन दिया।
देवों की धरती देवरिया में परशुराम धाम सोहनाग का एक विशेष महत्व है। यहां भगवान परशुराम ने तपस्या की थी। जबकि यहां दस एकड़ में फैले पोखरे का अपना अलग महत्व है। कहा जाता है कि इस पोखरे में स्नान करने से लोगों के कुष्ठ रोग दूर हो जाते हैं। हालांकि उपेक्षा होने के चलते पूरा पोखरा जलकुंभी से भर गया था। कई बार लोगों ने प्रशासन व जनप्रतिनिधियों से सुंदरीकरण कराने की मांग की, लेकिन इसे संज्ञान में नहीं लिया गया। प्रशासनिक उपेक्षा को देखते हुए क्षेत्रीय जनता ने एक कमेटी गठित कर पैसा इकट्ठा कर अब पोखरे का सुंदरीकरण कार्य कराना शुरू कर दिया है। अभी तक जेसीबी से इसकी खोदाई चल रही थी। इसी बीच अब अन्य मशीन भी इसकी खोदाई में लगा दी गई हैं। कामरेड सतीश कुमार व अर¨वद बाबा का कहना है कि दस एकड़ में फैले इस पोखरे के सुंदरीकरण के साथ ही सवा एकड़ का इसके बीच में ही सरोवर बनाया जाएगा, जो पोखरे से लगभग दस फीट नीचे होगा। अभी तक के खोदाई में कुछ कुंआ का स्वरूप मिला है। ऐसा लग रहा है कि तीन-चार फीट खोदाई के बाद पानी आना शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि खोदाई के बाद चारों तरफ से पोखरे पर खड़ंजा कराया जाएगा और घाट का निर्माण कराया जाएगा। प्रबुद्ध लोगों का सहयोग लगातार मिल रहा है। क्षेत्रीय विधायक मनबोध प्रसाद ने भी पोखरे के सुंदरीकरण का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हरसंभव मदद किया जाएगा।