जल संरक्षण की मिसाल बने उदय प्रताप
बरहज, देवरिया : पूरा देश जल संकट से जूझ रहा है। भीषण गर्मी व अवर्षण के कारण नदियां व जलाशय बेपानी
बरहज, देवरिया : पूरा देश जल संकट से जूझ रहा है। भीषण गर्मी व अवर्षण के कारण नदियां व जलाशय बेपानी हो गए हैं। देर से ही सही पर जल संरक्षण के लिए सरकार द्वारा तालाबों की खोदाई पर पानी की तरह पैसा बहाया जा रहा है बावजूद गांवों के तालाब सूखे हैं। ऐसे में बरहज तहसील क्षेत्र के ग्राम कपरवार निवासी उदय प्रताप ¨सह लोगों के लिए नजीर बने हैं।
शिक्षक की नौकरी से अवकाश ग्रहण करने वाले उदय प्रताप जन सरोकारों से जुड़े रहते हैं। इनका घर गांव के बाहर उत्तर दिशा में हैं। गर्मी के दिनों में प्यास से व्याकुल जानवर व बागीचे में खेल रहे बच्चे इनके हैंडपंप पर पानी पीने आते थे। जानवरों की पीड़ा को देखते हुए इन्होंने गांव में एक अच्छे तालाब खोदवाने का निर्णय लिया। वर्ष 2004 में लगभग एक एकड़ क्षेत्रफल के खेत को खोदवा कर तालाब बनवाया। भीषण गर्मी में भी तालाब में पानी भरा है जो आसपास का जलस्तर सामान्य बनाए रखने में मदद कर रहा है। उदय प्रताप ने बताया कि जल संरक्षण के प्रति लोग गंभीर नहीं हैं। ऐसे लोग जो पानी का मोल नहीं समझते हैं उन पर सामाजिक रूप से दबाव डालने की जरूरत है। जहां तक जल संकट का प्रश्न है स्थितियां काफी खराब हो चुकी हैं। जल संरक्षण का कार्य सिर्फ सरकार के भरोसे नहीं पूरा हो सकता। इससे आम आदमी को भी जुड़ना होगा। जल संरक्षण से ही जीवन बचेगा।