सरस्वती देवी चुनी गई प्रधान संघ की अध्यक्ष
जागरण संवाददाता, सलेमपुर, देवरिया : उपनगर के ¨सचाई विभाग के डाक बंगला परिसर में बुधवार को प्रधानो
जागरण संवाददाता, सलेमपुर, देवरिया : उपनगर के ¨सचाई विभाग के डाक बंगला परिसर में बुधवार को प्रधानों की बैठक आयोजित की गई। इसमें सलेमपुर ब्लाक के प्रधान संघ का चुनाव गहमागहमी के बीच हुआ, जिसमें धनौती राय की महिला ग्राम प्रधान सरस्वती देवी को प्रधान संघ का अध्यक्ष चुना गया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बैठक सुबह 11 बजे से ¨सचाई विभाग के डाक बंगला परिसर में शुरू हुई। बैठक में प्रधानों ने विभिन्न समस्याओं को रखा और उसके निदान के लिए रास्ते भी बताए गए। इस बीच कुछ ग्राम प्रधानों ने सरकारी कर्मचारियों द्वारा सहयोग न करने की बात कही। इसके बाद प्रधान संघ के चुनाव की कार्यवाही शुरू हुई। सर्वसम्मति से ग्राम प्रधान संघ का अध्यक्ष सरस्वती देवी को चुना गया, जबकि गया यादव को संरक्षक, हरिकेश कुशवाहा को महामंत्री, संजय मिश्र को उपाध्यक्ष, इमरान अंसारी कोषाध्यक्ष, धनेश यादव को मंत्री, बबुंदर यादव, मोहम्मद गोरे खान को सचिव, विजय यादव, बीरबल यादव, कुसमावती देवी सदस्य, फरीदा खातून को प्रवक्ता चुना गया। इस दौरान मदन यादव, पवन यादव, शिव कुमार यादव, सुरेंद्र चौरसिया, राकेश ¨सह, जयप्रकाश गुप्त, रामप्रताप प्रजापति, प्यारेलाल, जवाहर प्रसाद, राजेंद्र ¨सह यादव उपस्थित रहे।