सरयू तट पर मुक्तिधाम का निर्माण तेज
जागरण संवाददाता, बरहज, देवरिया : बरहज (कटइलवा) के सरयू तट पर प्रस्तावित मुक्तिधाम का निर्माण कार्य त
जागरण संवाददाता, बरहज, देवरिया : बरहज (कटइलवा) के सरयू तट पर प्रस्तावित मुक्तिधाम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। प्रो. सीपी ¨हगुरानी के निर्देशन में दो अभियंता के साथ करीब दो दर्जन मजदूर इस कार्य में दिन रात लगे हैं।
लगभग 11 एकड़ क्षेत्रफल में बनने वाले मुक्तिधाम पर शव के दाह संस्कार के लिए 24 स्थल होंगे, जो चार स्टेप में बनाए जाएंगे। हर स्टेप पर छह स्थल बनेंगे। प्रथम स्टेप नदी तल पर होगा। जिसका निर्माण कार्य चल रहा है। प्रतीक्षालय का निर्माण अंतिम दौर में है, जबकि प्रथम स्टेप के निर्माण के लिए बनने वाले पीलरों व बीम का निर्माण शुरू हो चुका है। दो दर्जन से अधिक मजदूर दिन व रात में कृत्रिम प्रकाश में इस कार्य को अंजाम दे रहे हैं। स्टेप को मजबूती देने के लिए कुल 171 पाए बनाए जाएंगे, जिनका निर्माण नदी तल से पंद्रह फीट नीचे से कराया जा रहा है। मुक्ति धाम निर्माण समिति के अध्यक्ष जयप्रकाश मिश्र ने बताया कि इस स्थान पर विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा (151 फीट) लगेगी। शव यात्रियों को विश्राम के लिए दो प्रतीक्षालय व स्नान के लिए पचास मीटर लंबा घाट बनेगा। इसके अलावा योग साधना शिविर, व्यायामशाला तथा पुस्तकालय का भी निर्माण होगा, जिसमें विश्वस्तरीय पुस्तकें उपलब्ध रहेंगी।