आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर लेखपाल हड़ताल पर
जागरण संवाददाता, सलेमपुर, देवरिया : भटनी थाना क्षेत्र के ग्राम साहोपार में राजस्व टीम पर हुए हमले के
जागरण संवाददाता, सलेमपुर, देवरिया : भटनी थाना क्षेत्र के ग्राम साहोपार में राजस्व टीम पर हुए हमले के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर बुधवार को सलेमपुर के लेखपाल आक्रोशित हो गए। प्रदर्शन कर लेखपाल हड़ताल पर चले गए और तहसीलदार कार्यालय के सामने धरना पर बैठ गए। लेखपालों ने आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक आंदोलन जारी रखने का एलान किया है। उधर राजस्व कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से राजस्व से संबंधित सभी कार्य ठप हो गए हैं।
धरना में लेखपाल संघ के अध्यक्ष अवधेश दुबे ने कहा कि तहसील दिवस के मामले का निस्तारण करने के लिए राजस्व टीम साहोपार पहुंची थी, उसी समय कुछ लोग जबरदस्ती भूमि पर कब्जा करने की बात करते हुए राजस्व टीम से उलझ गए और हमला बोल दिए। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज किया, लेकिन आज तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है, जबकि आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर तहसीलदार, मंडलायुक्त समेत अन्य अधिकारियों को भी पत्रक सौंपा गया था। जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती है तब तक हम लोगों का आंदोलन जारी रहेगा। धरने को चंद्रभूषण पांडेय, सुनील श्रीवास्तव, जितेंद्र ¨सह, प्रेम प्रकाश यादव, भानू प्रताप यादव, ¨वध्याचल मिश्र, नागेंद्र शुक्ल, श्याम बहादुर मौर्य, रामप्रसाद पांडेय, रामधनी प्रसाद, नर्वदेश्वर मिश्र, श्रीकांत यादव, नरेंद्र पांडेय, शिवबचन प्रसाद, रामजी प्रसाद ने संबोधित किया।