अलग राज्य बने बिना पूर्वांचल का विकास नहीं
जागरण संवाददाता, देवरिया : राष्ट्रीय लोकदल किसान प्रकोष्ठ की बैठक जिलाध्यक्ष चंद्रिका मिश्र की अध्यक
जागरण संवाददाता, देवरिया : राष्ट्रीय लोकदल किसान प्रकोष्ठ की बैठक जिलाध्यक्ष चंद्रिका मिश्र की अध्यक्षता में उमानगर स्थित शिविर कार्यालय पर हुई। प्रदेश महासचिव वासुदेव यादव एडवोकेट ने कहा कि पृथक पूर्वांचल राज्य बने बिना इस क्षेत्र का विकास संभव नहीं है और यहां की जनता ठगी का शिकार होती रहेगी। पूर्वांचल की मांग को लेकर 2 मई को जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष भूख हड़ताल किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार अपनी उपलब्धि गिनाने में लगी है, जबकि जनता में कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। प्रदेश सूखा से प्रभावित है, लोग परेशान हैं। पानी, बिजली आदि का अभाव है। पशु-पक्षी पानी के लिए भटक रहे हैं। नौजवान बेरोजगार हैं। किसानों को फसल नुकसान का उचित मुआवजा नहीं मिला रहा है। गेहूं क्रय केंद्रों का पता नहीं है। गन्ना किसानों का भुगतान चीनी मिल मालिक नहीं कर रहे हैं। कर्ज के बोझ से दबे किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश का पूर्वी इलाका उद्योगविहीन क्षेत्र बन गया है। रोजगार के लिए युवा पलायन करने को मजबूर हैं। ऐसे में पूर्वांचल राज्य का गठन आवश्यक है।
पूर्वी जोन के उपाध्यक्ष लालसा यादव ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसान विरोधी है। किसान, गरीब से दोनों सरकारों को कुछ लेना-देना नहीं है। संचालन जिला महासचिव सुनील कुमार यादव ने किया।
बैठक में प्रदेश सचिव सर्वानंद त्रिपाठी, मुन्नीलाल पासवान, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष आशा ¨सह, श्रीकृष्ण यादव, रामकृष्ण मिश्र, सुरेश ¨सह यादव, रामप्रकाश यादव, राजेंद्र यादव, केसी मिश्र, भोलानाथ कुशवाहा, संजय यादव, जंग बहादुर यादव, विरेंद्र प्रताप, श्यामबदन यादव आदि उपस्थित रहे।