Move to Jagran APP

ब्लाक प्रमुख चुनाव में सपा का परचम

देवरिया : रविवार को गहमागहमी के बीच जनपद में ब्लाक प्रमुख पद का चुनाव शांति पूर्ण संपन्न हो गया। मतग

By Edited By: Published: Sun, 07 Feb 2016 10:43 PM (IST)Updated: Sun, 07 Feb 2016 10:43 PM (IST)
ब्लाक प्रमुख चुनाव में सपा का परचम

देवरिया : रविवार को गहमागहमी के बीच जनपद में ब्लाक प्रमुख पद का चुनाव शांति पूर्ण संपन्न हो गया। मतगणना के बाद आए परिणाम में सपा का दबदबा रहा। 16 ब्लाक प्रमुख पद में से 10 पर सपा का कब्जा हो गया है। दो ब्लाक प्रमुख पद भाजपा के खाते में है। 4 पर निर्दलिया ने कब्जा जमाया है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बालेश्वरी देवी ब्लाक प्रमुख पद का चुनाव हार गई हैं। यह गौरीबाजार से भाग्य आजमा रही थी। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही अपने पुत्र सुब्रत शाही को ब्लाक प्रमुख बनाने में सफल हो गए हैं। बैतालपुर एवं तरकुलवा में सपा के प्रत्याशी निर्विरोध चुन लिए गए हैं, जहां मतदान नहीं हुआ।

loksabha election banner

धन और बाहुबल का खुले रूप से प्रदर्शन इस बार के ब्लाक प्रमुख चुनाव में देखने मिला। बीडीसी सदस्यों की खरीद फरोख्त और अपहरण के मामले सामने आए और प्रशासन मूकदर्शक बना रहा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक सभी 16 ब्लाकों में मतदान हुआ। इसके बाद मतगणना प्रारंभ प्रारंभ हुई। सायंकाल चार बजे तक सभी प्रमुख पद के परिणाम भी आ गए। सदर ब्लाक से सपा की पूनम देवी 77 मत पाकर विजय हुई। इनके प्रतिद्वदी रामप्यारे को 37 मत मिला। रामपुर कारखाना से निर्दल उषा देवी को 46 मत मिला। इन्होंने सपा सत्येंद्र पाल ¨सह को पराजित किया। पथरदेवा में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही के सुपुत्र सुब्रत शाही 54 मत पाकर विजयी घोषित हुए। इन्होंने सपा के राजेंद्र ¨सह को हराया। देसही देवरिया में निर्दल मुकेश यादव ने 32 मत पाकर सपा के अनिल ¨सह को पराजित किया। गौरी बाजार से निर्दल नीलम चंदेल ने 79 मत पाकर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बालेश्वरी देवी को हराने में सफल रहे। रुद्रपुर में भाजपा प्रत्याशी जटाशंकर द्विवेदी 47 मत पाकर विजयी रहे। इन्होंने सपा के भरत यादव को हराया। सलेमपुर में 68 मत सपा प्रत्याशी राजेश ¨सह मंटू को और निर्दल अमरेश ¨सह बबलू को 28 मत मिला। एक मत अवैध घोषित कर

दिया गया। इस तरह सपा प्रत्याशी ने अमरेश ¨सह को 40 मतों से शिकस्त दी। तीसरे प्रत्याशी प्रवीण को अपना ही मत मिला। इसी तरह लार में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी आरती देवी पत्नी उमेश को 45 और निर्दल

प्रत्याशी शकुन्तला को 31 मत प्राप्त हुए। इसी तरह 14 मतों से आरती देवी ने

अपने प्रतिद्वंदी को शिकस्त दी। तीन मत अवैध घोषित कर दिए गए। भटनी से

सपा प्रत्याशी रनिया देवी पत्नी रमाशंकर को 69 मत, निर्दल प्रत्याशी रमावती

देवी पत्नी रामनरेश ¨सह को 13, मंजू दीक्षित को मात्र 3 मत मिले।

भागलपुर में निर्दल प्रत्याशी सावित्री ¨सह 39 मत प्राप्त कर विजयी घोषित

की गई। जबकि सपा प्रत्याशी ¨वदा देवी को कुल 31 मत प्राप्त हुआ। यहां कुल

71 मत है, जबकि 70 मत ही पोल हो सका था। 71 मत सवा तीन बजे आया, इसलिए मत

नहीं पड़ सका। बरहज में सपा के मंजीत यादव को 37 तथा निर्दल निखिल ¨सह को 24

मत मिले। एक मत अवैध हुआ। भलुअनी का चुनाव परिणाम भी सपा के पक्ष में गया।

यहां पड़े 91 में से ज्ञानमती देवी ने 53 मत प्राप्त कर फूलमती 35 वोट को 18

मत से हराया। तीन मत अवैध रहे। भाटपाररानी से सपा प्रत्याशी व्यास यादव व बनकटा से सपा प्रत्याशी विमला रंजन को जीत हासिल हुई है। भाटपाररानी में हुई गणना में प्रथम चक्र में व्यास यादव को 36 मत, अजय कुशवाहा को 26 मत, राजेश यादव को 17 मत मिला। इसके बाद हुये द्वितीय व तृतीय चक्र की गणना में व्यास यादव को रिटर्निग आफीसर संजीव कुमार ¨सह ने 6 वोट से विजई घोषित किया गया। उधर बनकटा में हुए ब्लाक प्रमुख चुनाव में विमला रंजन पत्नी राजमंगल को 68 व रंजना पत्नी उमेश को 23 मत मिले। जनपद के दो ब्लाकों बैतालपुर एवं तरकुलवा में निर्विरोध निर्वाचन होने के कारण मतदान नहीं हुआ। बैलातपुर से सपा प्रत्याशी एवं पूर्व एमएसली की पुत्र वधु शैल देवी तथा तरकुलवा से प्रदेश सरकार के मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी के सुपुत्र अभिषेक उर्फ राजन त्रिपाठी ब्लाक प्रमुख चुने गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.