Move to Jagran APP

घर में महिला के साथ छेड़खानी

जागरण संवाददाता, खोरीबारी, देवरिया : भटनी थाना क्षेत्र के एक गांव में घर के अंदर सोई महिला के साथ ए

By Edited By: Published: Wed, 03 Feb 2016 10:51 PM (IST)Updated: Wed, 03 Feb 2016 10:51 PM (IST)
घर में महिला के साथ छेड़खानी

जागरण संवाददाता, खोरीबारी, देवरिया : भटनी थाना क्षेत्र के एक गांव में घर के अंदर सोई महिला के साथ एक युवक द्वारा छेड़खानी करने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। देर शाम तक मुकदमे की कार्रवाई नहीं हुई थी। एक अन्य घटना में शौच को निकली युवती के साथ एक युवक छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने युवती की पिटाई कर दी।

loksabha election banner

गांव की एक महिला अपने घर में अकेली सोई थी। इसी बीच पड़ोस का एक युवक उसके घर में घुस गया और गलत नीयत से उसके साथ छेड़खानी करने लगा। महिला ने विरोध किया तो उसके ऊपर हाथ उठा दिया। साथ ही किसी से घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद महिला भटनी थाने पहुंची और तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। उधर इसी थाना क्षेत्र एक गांव में शौच करने को निकली युवती के साथ एक युवक ने छेड़खानी कर दिया। युवती ने विरोध किया तो आरोपी युवक ने उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद युवती घर पहुंची और परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजन उसे लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भटनी पहुंचे और उपचार कराए। इस मामले में भी परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है। थानाध्यक्ष राजेंद्र यादव ने कहा कि तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.