विकास में खेल का महत्वपूर्ण योगदान
देवरिया: सदर विकास खंड के ग्राम अगस्तपार स्थित गुरुकुल मिशन स्कूल में छात्रों को वार्षिक पुरस्कार
देवरिया: सदर विकास खंड के ग्राम अगस्तपार स्थित गुरुकुल मिशन स्कूल
में छात्रों को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें पूरे वर्ष आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी छात्रों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि विद्यालय के चेयरमैन बी तिवारी ने खेल व प्रतियोगिताओं के महत्व पर प्रकाश डालते हुए
कहा कि पाठ्यक्रम के साथ खेल का भी छात्रों के सर्वांगीण विकास में
महत्वपूर्ण योगदान होता है। इससे छात्रों का शारीरिक व सामाजिक
विकास होता है, इसलिए विद्यालयों में शिक्षण के साथ-साथ खेल को भी
महत्वपूर्ण स्थान मिलना चाहिए। चेयरमैन बी तिवारी, उपनिदेशक रमेश मणि
त्रिपाठी, सुशील तिवारी व प्राचार्या पी श्रीवास्तव ने
¨हदी लेखन में अजीत यादव, शीतल तिवारी, चार्ट प्रतियोगिता में ग्रीन व येलो
हाऊस कार्ड में कक्षा नौ व दशम के वाद-विवाद में ओमकार त्रिपाठी
विपुल त्रिपाठी, भाषण प्रतियोगिता में आयुष त्रिपाठी व उत्कर्ष मिश्रा, दौड़
में अनुष्का यादव, रंजीत राव, विष्णु चौहान, सूई दौड़ में गरिमा तिवारी को
पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक आदि उपस्थित रहे।