प्रधान के 830 व सदस्य पद के 1739 प्रत्याशी मैदान में
देवरिया : नौ दिसंबर को होने वाले मतदान के लिए ग्राम प्रधान पद पर 833 प्रत्याशी मैदान में हैं। नामांक
देवरिया : नौ दिसंबर को होने वाले मतदान के लिए ग्राम प्रधान पद पर 833 प्रत्याशी मैदान में हैं। नामांकन दाखिल करने के बाद 154 लोगों ने दावेदारी वापस ले ली है, जबकि दो नामांकन निरस्त कर दिए गए थे। बरहज विकास खंड के 54 पदों के लिए 381 लोगों ने नामांकन दाखिल किया था। जांच के दौरान पैना व करायल उपाध्याय के एक-एक पर्चे निरस्त कर दिए गए थे। जबकि मंगलवार को 46 लोगों ने अपनी दावेदारी वापस ले ली है। अब 333 दावेदार ताल ठोक रहे हैं। पंचायत सदस्य के लिए 613 प्रत्याशी मैदान में हैं। दाखिल 640 नामांकन में 16 निरस्त हुए जबकि 11 ने नाम वापस ले लिया। भलुअनी संवाददाता के अनुसार विकास खंड के 87 ग्राम पंचायतों के मुखिया हेतु 497 दावेदार मैदान में हैं। कुल 608 लोगों ने दावेदारी दर्ज कराई थी, जिनमें से 111 दावेदारों ने नामांकन वापस ले लिया है। पंचायत सदस्य के 1150 नामांकन हुए थे जिसमें से 19 ने नाम वापस लिए जबकि पांच खारिज हो गए। कुल 1126 प्रत्याशी मैदान में है।