Move to Jagran APP

विकास न कर देश को भाजपा ने गर्त में धकेला

जागरण संवाददाता, भाटपाररानी, देवरिया: भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं मध्य प

By Edited By: Published: Wed, 25 Nov 2015 11:05 PM (IST)Updated: Wed, 25 Nov 2015 11:05 PM (IST)
विकास न कर देश को भाजपा ने गर्त में धकेला

जागरण संवाददाता, भाटपाररानी, देवरिया: भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं मध्य प्रदेश के प्रभारी केशव चन्द यादव ने कहा कि कांग्रेस का जनाधार लगातार बढ़ रहा है। उसका परिणाम भी सामने आने लगा है। मध्य प्रदेश के झाबुआ में लोकसभा उप चुनाव में पार्टी प्रत्याशी की जीत व बिहार मे मिली सफलता ने यह साबित कर दिया है कि कांग्रेस का जनाधार लगातार बढ़ गया है। भाजपा ने देश की जनता को वोट के लिए गुमराह किया। अब जनता भाजपा से हिसाब लेने का कार्य कर रही है। भाजपा देश को गर्त में धकेल रही है।

prime article banner

श्री यादव बुधवार को उपनगर के कांग्रेस नेता बजरंगी राय के आवास पर पत्रकारों से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि आज देश में असहिष्णुता पर बहस छिड़ी हुई है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के देशों में घूम कर इस देश की अर्थव्यवस्था को पूंजीपतियों के हवाले करने का वीणा उठा लिए हैं। भाजपा व संघ के लोग धर्मिक व मजहबी आधार पर देश को बांटने का कुचक्र रच रहे हैं। इससे हमारी गंगा जमुनी तहजीब को खतरा है। आमिर खां से लेकर देश के लेखक, बुद्धिजीवियों, साहित्यकारों द्वारा जो प्रतिक्रिया दी जा रही है वह ¨चताजनक है। अब युवा, प्रधानमंत्री की बातों में आने वाले नहीं है। भाजपा से लोगों का मोह भंग हो गया है। इसे लेकर भाजपा के अंदरखाने में हलचल है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.