कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
जागरण संवाददाता, देवरिया : कार्तिक पूर्णिमा पर बुधवार को जनपद के प्रमुख नदी घाटों पर श्रद्धालुओं
जागरण संवाददाता, देवरिया : कार्तिक पूर्णिमा पर बुधवार को जनपद के प्रमुख नदी घाटों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान लाखों श्रद्धालुओं ने सरयू व राप्ती नदी में डुबकी लगाई और यथासंभव दान कर पुण्य अर्जित किया। बरहज के सरयू नदी घाट पर आसपास के जिलों से आए श्रद्धालुओं का रेला दिनभर लगा रहा।
बरहज संवाददाता के अनुसार तड़के तीन बजे सरयू नदी के किनारे स्थित मंदिरों के कपाट खुले और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा के बाद मां सरयू की आरती हुई। इसके बाद स्नान शुरू हुआ। जल में प्रवेश करते समय श्रद्धालुओं के हर-हर महादेव के उद्घोष से क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने पुरोहितों को दक्षिणा दी तथा दीन-दु:खियों को अन्न, वस्त्र व धन का दान किया। मंगलवार शाम से ही जनपद के विभिन्न अंचलों से नगर में स्नान के लिए श्रद्धालुओं का आगमन आरंभ हो गया। स्कूल कालेजों व धर्मशाला में रात्रि विश्राम के बाद सुबह स्नान किया। स्नान करने वाले श्रद्धालुओं का रेला बाइपास से लेकर नदी तक लगा रहा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक करीब चार लाख लोगों ने स्नान किया। मेले में जलेबी, इमरती, सौंदर्य प्रसाधन व खिलौने की दुकानों पर भीड़ दिखी। कपरवार संवाददाता के अनुसार कपरवार स्थित राप्ती नदी में करीब तीस हजार श्रद्धालुओं ने स्नान किया। सुबह से ही कपरवार, भदिला, कुबाइच, नौकाटोला, महेन, पौहरिया, पटना, लवकनी, बेलडाड़, लक्ष्मी आदि गांवों के श्रद्धालुओं ने स्नान आरंभ कर दिया। स्वयं सेवी संस्थाओं एवं समाजसेवियों ने श्रद्धालुओं के ठहरने व जलपान का इंतजाम किया गया था। इसी तरह पटनवापुल, महुआपाटन, कुसहरी, गोरयाघाट, वृदावन स्थित उत्तर बहनी घाट में छोटी गंडक नदी एवं भागलपुर में सरयू घाट पर स्नान के लिए श्रद्धालु उमड़े और स्नान किया। इन घाटों पर मेला भी लगा।
--------
सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम
बरहज : सरयू स्नान को लेकर प्रशासन भी सतर्क रहा। नगर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात थे। उपजिलाधिकारी गिरिजेश ¨सह व क्षेत्राधिकारी सुधीर शर्मा पूरे नगर में घूम कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। थानाध्यक्ष परमाशंकर यादव व एसआई रामबृक्ष यादव नदी तट पर श्रद्धालुओं कीे सुरक्षा की कामन संभाले हुए थे। अपर पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र कुमार ¨सह ने भी बरहज पहुंचे और खुद प्रशासनिक इंतजामात का निरीक्षण किया।