आचार संहिता अनुपालन को टास्क फोर्स गठित
जागरण संवाददाता, देवरिया : पंचायत चुनाव में आदर्श आचार संहिता का अनुपालन कराने के लिए शनिवार को जिला
जागरण संवाददाता, देवरिया : पंचायत चुनाव में आदर्श आचार संहिता का अनुपालन कराने के लिए शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी अनिता श्रीवास्तव ने टास्क फोर्स गठित की है, जिसमें ब्लाकवार सोलह टीमें गठित की है। प्रथम चरण का मतदान 28 नवंबर को तथा द्वितीय चरण का मतदान 1 दिसंबर को होगा।
डीएम ने बताया कि प्रथम चरण पथरदेवा बीईओ माधवेंद्र पांडेय सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक, रामप्रवेश बीओ पीआरडी दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक निगरानी करेंगे। पथरदेवा बीईओ माधवेंद्र पांडेय सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक, रामप्रवेश बीओ पीआरडी दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक निगरानी करेंगे। देसही देवरिया के बीईओ दीनानाथ साहनी सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक, विजय प्रताप ¨सह एडीओ आइएसबी दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक, तरकुलवा बीईओ डीएन चंद सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक, श्री प्रकाश ¨सह एडीओ आइएसबी दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक, रामपुर कारखाना के बीइओ चंद्रशेखर यादव भटनी सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा घनश्याम त्रिपाठी एडीओ आइएसबी दोपहर 2 जे से रात 10 बजे तक निगरानी करेंगे।
इसी प्रकार दूसरे चरण में बैतालपुर में बीइओ वंशीधर श्रीवास्तव भलुअनी सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा आलोक कुमार एडीओ एसटी दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक, गौरीबाजार बीइओ पंकज कुमार ¨सह सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा राजेश कुमार श्रीवास्तव एडीओ कोआपरेटिव दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक, रुद्रपुर बीइओ अनूप त्रिपाठी सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा अक्षयबर प्रसाद द्विवेदी एडीओ आइएसबी दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक तथा देवरिया सदर बीइओ पंकज कुमार मौर्य सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा अंजनी कुमार ¨सह एडीओ एसटी दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन कराएंगे। प्रत्येक टास्क फोर्स के साथ एक उपनिरीक्षक, दो सशस्त्र आरक्षी एवं एक वीडियोग्राफर तैनात किए गए हैं। कार्य उपजिलाधिकारी के निर्देशन में संपादित करेंगे। एसडीएम प्रत्येक दिन अपनी रिपोर्ट दूरभाष से देंगे तथा अगले दिन सुबह 10 बजे लिखित रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।