Move to Jagran APP

पूर्व संध्या पर सपाइयों ने काटा केक, मनाया जश्न

जागरण संवाददाता, देवरिया : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम ¨सह यादव के जन्मदिन के पूर

By Edited By: Published: Sat, 21 Nov 2015 10:44 PM (IST)Updated: Sat, 21 Nov 2015 10:44 PM (IST)
पूर्व संध्या पर सपाइयों ने काटा केक, मनाया जश्न

जागरण संवाददाता, देवरिया : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम ¨सह यादव के जन्मदिन के पूर्व संध्या पर शनिवार को सुभाष चौक पर समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश कार्यकारिणी समिति के सदस्य विजय रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने 51 किग्रा का केक काटकर जश्न मनाया। एक दूसरे को केक खिलाकर उनके दीर्घायु होने की कामना की।

loksabha election banner

समारोह में रावत ने कहा कि सपा मुखिया का जन्मदिन पूरे जिले में कार्यकर्ता उत्साह के साथ मना रहे हैं। सदर विधानसभा के पूर्व विधायक दीनानाथ कुशवाहा ने कहा कि सपा मुखिया का जन्मदिन मनाने का एक ऐतिहासिक क्षण है। जावेद अंसारी ने कहा कि मुलायम ¨सह यादव गरीबों के सच्चे मसीहा है। उन्होंने इनके हित में कई योजनाएं संचालित की है, जिसका लाभ उनको मिल रहा है। इस दौरान जिलाध्यक्ष मनोज लारी, हृदयानंद, वासुदेव वर्मा, दीना चौधरी, हनीफ मंसूरी, आरिफ अली, इमामुद्दीन खान, सोनू पांडेय, बेलाल खान, उमाशंकर यादव, मनीष यादव, प्रशांत तिवारी, रत्नाकर शाही, अफसर जमाल चिश्ती, जावेद आलम, इमरान खान, ¨प्रस बरनवाल, एजाज कुरैशी, मुमताज सिद्दीकी, अब्दुल खालिक, अनिल गुप्ता आदि मौजूद रहे। उधर बाल गृह सदन में विशाल यादव के नेतृत्व केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। इसके पश्चात पठन-पाठन सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान संजय यादव, धनंजय यादव, अमर दीप यादव, शत्रुघ्न वर्मा, पवन चौहान, भेली राजभर, जितेंद्र यादव, कृष्ण मोहन गुप्ता, राकेश यादव, ओमप्रकाश यादव, वीरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

अबूबकर नगर स्थित शिविर कार्यालय पर सपा मुखिया का जन्मदिन मनाया गया है। इस दौरान मुराद अली बेग, सेराज अहमद, मनउवर अली, निसार अहमद, सगीर, मन्नान, इम्तियाज अंसारी, गुफरान अहमद, सलमान, रफीक आदि ने उनके दीर्घायु की कामना की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.