सड़क पर अवैध कब्जा को लेकर विवाद
जागरण संवाददाता, सलेमपुर, देवरिया : मंगलवार को भटनी उपनगर के वार्ड संख्या आठ में सड़क पर अवैध कब्ज
जागरण संवाददाता, सलेमपुर, देवरिया : मंगलवार को भटनी उपनगर के वार्ड संख्या आठ में सड़क पर अवैध कब्जा कर निर्माण कराने को लेकर लोग आक्रोशित हो गए और हंगामा किया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस से भी कहासुनी हुई और फिर पुलिस ने नवनिर्माण को तोड़ दिया। इसके बाद स्थिति सामान्य हो सकी। फिलहाल दस अक्टूबर को अतिक्रमण हटाने का दिन सुनिश्चित किया गया है।
भटनी नगर की अधिकतर सड़कें सकरी हो चुकी है, जिससे आवागमन में दिक्कत होती है। मंगलवार को एक व्यक्ति सड़क पर अतिक्रमण कर दीवार चलाना शुरू कर दिया। इसकी भनक जब लोगों को लगी तो वह आक्रोशित हो गए। पहले तो लोगों ने उसे मना किया। लेकिन जब बात नहीं बनी तो लोग सड़क पर आ गए और हंगामा शुरू कर दिया। खुद ही लोग दीवार को तोड़ने लगे। विवाद बढ़ने की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। इस दौरान लोगों से कहासुनी भी हुई। दरोगा से बात जब नहीं बनी तो थानाध्यक्ष आरपी यादव पहुंच गए। थानाध्यक्ष ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और दस अक्टूबर को अतिक्रमण हटाने का आश्वासन दिया। इस बाबत थानाध्यक्ष आरपी यादव ने कहा कि कोई बवाल नहीं है। अतिक्रमण हो रहा था। निर्माण रोक दिया गया है और अतिक्रमण को हटा दिया गया है।