दौड़ प्रतियोगिता में युवाओं ने दिखाया दम
जागरण संवाददाता, भाटपाररानी, देवरिया : विकास खंड के खोरहवां चौराहे पर 16 सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता
जागरण संवाददाता, भाटपाररानी, देवरिया : विकास खंड के खोरहवां चौराहे पर 16 सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को किया गया। प्रतियोगिता में 59 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिसमें पलियां के विपिन यादव प्रथम, घाटी के अनुज यादव द्वितीय व करमुआ के विमलेश साहनी तृतीय स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि गिरीश चंद तिवारी ने पुरस्कार वितरित किया।
उन्होंने कहा कि ग्रामीणांचल में इस तरह का आयोजन सराहनीय कार्य है। आयोजक मंडल के सदस्य इसके लिए बधाई के पात्र हैं। ऐसे आयोजनों से प्रतिभाओं को निखरने का अवसर मिलता है। आज जो जीते उन्हें मुकाम पर बने रहने के लिए आगे परिश्रम करना है और जिन्हें लक्ष्य की प्राप्ति नहीं हुई उन्हें अपनी कमियों को ढूंढ कर दूर करना है, जिससे आगे की प्रतियोगिता में उन्हें सफलता मिल सके। आज युवाओं की तरफ पूरा देश देख रहा है। भारत कभी बूढ़ा नहीं होने वाला देश बन गया है। पूरा विश्व इसे मानने लगा है। इसलिए आज के दौर में हर क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं। कभी भी प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने से नहीं डरना चाहिए। खुल कर प्रतिभाग करना चाहिए। मन में सकारात्मक सोच के साथ कदम बढ़ाएंगे तो सफलता कदम चूमेगी। इस दौरान ग्राम प्रधान बच्चा यादव, मोहित शुक्ला, धीरज यादव, राजेश यादव, सर्वेश यादव, संजय ¨सह, चुन्नू ¨सह, शैलेंद्र प्रसाद, सत्येंद्र मणि, अवनीश मणि, दिवाकर यादव, व्यास तिवारी, आनंद तिवारी, संजय ¨सह, पंकज यादव, जयबीर, सुबाष यादव आदि मौजूद रहे।