Move to Jagran APP

विधायक के अमर्यादित बयान से सियासी उबाल

देवरिया : सपा विधायक शाकिर अली द्वारा महिलाओं पर की अभद्र टिप्पणी पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष

By Edited By: Published: Mon, 31 Aug 2015 10:06 PM (IST)Updated: Mon, 31 Aug 2015 10:06 PM (IST)
विधायक के अमर्यादित बयान से सियासी उबाल

देवरिया : सपा विधायक शाकिर अली द्वारा महिलाओं पर की अभद्र टिप्पणी पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्यप्रताप शाही ने सोमवार को सपा सरकार तीखा हमला बोला। घटना की न्यायिक जांच की मांग करते कांग्रेस नेताओं ने भी विधायक के बयान की घोर ¨नदा की। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री शाही व सलेमपुर सांसद रवींद्र कुशवाहा के नेतृत्व में भाजपा नेताओं का काफिला करीब बारह बजे रामपुर दूबे गांव पहुंचा। वाहनों की आवाज सुन घर में दुबकी महिलाएं बाहर निकलीं। गांव के दक्षिणी छोर पर एक जीर्णशीर्ण मकान के सामने पहुंचे भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने पुत्र वियोग में डूबे मृत विनय के पिता को आवाज दी। उम्र के अंतिम पड़ाव पर पुत्र की मौत आंख से देखने वाले राममूरत दूबे घर के बरामदे तक पहुंचे। उनके एक हाथ में तीर था। फिर शुरू हुआ मृतक के उस पिता से बातचीत का सिलसिला, जिसके चेहरे पर अपने जिगर के टुकड़े को असमय खोने का गम चस्पा है। समूचे घटनाक्रम की गहन पड़ताल में जुटे भाजपा नेता मृतक के परिजनों व ग्रामीणों से उनकी आपबीती सुनी भौंचक रह गये। गांव के चप्पे-चप्पे पर नजर दौड़ाने वाले भाजपा कार्यकर्ता सिलसिलेवार दरवाजों पर जड़े ताले देख हतप्रभ थे। इस मौके पर भाजपा नेता अनिरूद्ध मिश्र, शैलेश मणि, नरेंद्र मिश्र, अखिलेश मणि, प्रमोद ¨सह, कृष्णनाथ राय, जितेंद्र प्रताप राव, देव व्यास ¨सह, नथुनी सिहं कुशवाहा समेत दर्जन कार्यकर्ता मौजूद रहे। चंद समय के अंतराल पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राघवेंद्र ¨सह राकेश की अगुवाई में कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधि मंडल वहां पहुंचा। राममूरत दूबे से बातचीत में उन्होंने न सिर्फ ढाढस बधाया, बल्कि घटना की न्यायिक जांच की मांग करते कहा कि ग्रामीणों के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता कंधे से कंधा मिला कर खड़े हैं। ग्रामीणों से बातचीत में जिलाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस निरीह लोगों को फंसाने में जुटी है। उसकी यह कोशिश कामयाब नहीं होने दी जाएगी। निरीह ग्रामीणों पर पुलिसिया जुल्म व ज्यादती कतई बर्दाश्त नहीं होगी। श्री ¨सह के साथ अर¨वद शाही, महेंद्र मिश्र, जितेंद्र ¨सह, शंभू ¨सह, मोहम्मद शाकिर हुसैन, नौशाद खां, अजय ¨सह, आदित्य ¨सह समेत दर्जन भर कार्यकर्ता रहे। इसी तरह अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र नाथ त्रिपाठी की अगुवाई में एक प्रतिनिधि मंडल रामपुर दूबे पहुंचा। मृतक के परिजनों से मुलाकात के बाद कहा कि विनय की मौत सुनियोजित प्रतीत हो रही है। उन्होंने अनहोनी की आशंका जताते समूचे घटना क्रम में स्थानीय विधायक की भूमिका को ही संदिग्ध करार दिया। महुआडीह पुलिस चौकी अग्निकांड की न्यायिक जांच की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि यदि पीड़ितों को न्याय नहीं मिला तो पूरे प्रदेश में आंदोलन खड़ा होगा। जवाबदेह व जिम्मेदार सपा सरकार होगी। इस मौके पर प्रदेश सचिव मदन मोहन तिवारी, परशुराम सेना के विनय तिवारी, संजय शुक्ल, महिला शंकर, अनिल तिवारी, माधव तिवारी, अमन शुक्ल आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.