कुपोषण से बचाव की दी गई जानकारी
देवरिया: मुख्य विकास अधिकारी द्वारा गोद लिए गए क्षेत्र के ग्राम नैपुर में शुक्रवार को जिला विकास अधि
देवरिया: मुख्य विकास अधिकारी द्वारा गोद लिए गए क्षेत्र के ग्राम नैपुर में शुक्रवार को जिला विकास अधिकारी मंशाराम यादव ने चौपाल लगाई। इस दौरान बच्चों का वजन हुआ, जिसमें कई बच्चे कम वजन के पाए गए, जिस पर श्री यादव ने आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ता को फटकार लगाई। ग्रामीणों को कुपोषण से बचाव की भी जानकारी दी गई।
श्री यादव ने कहा कि व्यक्ति के लिए स्वास्थ्य से बड़ा कोई धन नहीं है। हमे अपने खान-पान और दिनचर्या पर विशेष ध्यान देना चाहिए। बच्चों को आयु वर्ग के हिसाब से पौष्टिक आहार खिलाना चाहिए, ताकि पर्याप्त विकास हो सके। इसके अलावा समय-समय पर उसके स्वास्थ्य की जांच करानी चाहिए।
इस दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी कृष्ण मुरारी पांडेय, खंड शिक्षा अधिकारी पंकज मौर्या, ग्राम प्रधान देवेंद्र यादव, अजय चंद्रा, गीता मिश्र, मुन्नी ¨सह, शकुंतला आदि मौजूद रहे।