ग्रामस्तर पर संगठन को मजबूत करें कार्यकर्ता
देवरिया : लोकजन शक्ति पार्टी की बैठक रविवार को पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष पवन कुमार पासवान की अध
देवरिया : लोकजन शक्ति पार्टी की बैठक रविवार को पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष पवन कुमार पासवान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रांतीय व केंद्रीय कार्यालय के निर्देशों में जिला संगठन को ग्रामसभा, ब्लाक और तहसील स्तर पर खड़ा करना पार्टी की प्राथमिकता है। इसक लिए सभी कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से जुट जाएं। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की, कि जनपद के सभी कोटेदार अनिवार्य रूप से वस्तुओं की उपलब्धता की सूची व रेट अवश्य अंकित करें। ऐसा न करने वाले कोटेदार को प्रशासन दंडित करे। महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष राधिका देवी ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन केके जायसवाल ने किया।
इस दौरान डा.नंदलाल गौतम, रिवप्रकाश शर्मा, प्रभुनाथ ¨सह, आनंद विश्वकर्मा, अवधेश चौहान, दीपक कुमार
गुप्ता, भृगुनाथ प्रसाद, अर्जुन कुशवाहा, कमलेश कुमार गुप्ता, श्रीराम जायसवाल, श्रीमती ¨चता देवी, श्रीमती कुसमावती देवी, आस्मा खातून, श्रीराम कुशवाहा, खुर्शीद आलम, रामभन शुक्ला, धीरेंद्र कुमार, अजय शुक्ला आदि मौजूद रहे।