आंदोलन के सफलता की बनी रणनीति
देवरिया: उत्तर प्रदेश राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की बैठक रविवार को टाउनहाल परिसर में हुई। इसमें दो
देवरिया: उत्तर प्रदेश राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की बैठक रविवार को टाउनहाल परिसर में हुई। इसमें दो सितंबर को लखनऊ में मुख्यमंत्री के घेराव कार्यक्रम के सफलता की रणनीति बनाई गई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष स्वरूप यादव ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सभी सरकारी कार्य करती हैं। इसके बावजूद उपेक्षा व शोषण की शिकार होती हैं। संघ ने कई बार प्रदर्शन व घेराव किया, लेकिन सरकार की उदासीनता व हठधर्मिता के कारण हमारी मांगें पूरी नहीं रहीं हैं, जिससे समस्याएं जस की तस हैं। पिछले दिनों आंदोलन के दौरान सरकार ने वार्ता में आश्वासन दिया था कि अन्य प्रदेशों के बराबर प्रदेश के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का भी मानदेय बढ़ा दिया जाएगा। लगभग तीन माह बीत गया, लेकिन हमारी समस्याओं पर विचार नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि इस बार लखनऊ में मुख्यमंत्री का घेराव ऐतिहासिक होगा।
बैठक में महंथ प्रसाद, श्रीमती सुनीता यादव, अंजली तिवारी, माया श्रीवास्तव, श्रीमती सुनीता ¨सह, श्रीमती शिलवंती देवी, मधु राव, श्रीमती सरोज कुशवाहा आदि उपस्थित रहीं।