Move to Jagran APP

भूमि विवाद में गोली चली, आठ घायल

देवरिया : तरकुलवा थाना क्षेत्र के पथरदेवा कस्बे में बुधवार को प्रशासनिक अमले की मौजूदगी में बंजर भू

By Edited By: Published: Wed, 29 Jul 2015 10:19 PM (IST)Updated: Wed, 29 Jul 2015 10:19 PM (IST)
भूमि विवाद में गोली चली, आठ घायल

देवरिया : तरकुलवा थाना क्षेत्र के पथरदेवा कस्बे में बुधवार को प्रशासनिक अमले की मौजूदगी में बंजर भूमि पर कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान लाइसेंसी असहले से फाय¨रग की गई, जिसमें आठ लोग घायल हुए हैं। चौंकाने वाली बात यह रही कि हालात को काबू करने के बजाय पुलिस कर्मी मौके से भाग खड़े हुए। घायलों में तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है।

loksabha election banner

कस्बे के दक्षिण दलित बस्ती के समीप बंजर भूमि है। ग्राम प्रधान कपूर चंद मद्धेशिया की पहल पर उक्त भूमि की पैमाइश राजस्व कर्मी पुलिस की मौजूदगी में कर रहे थे। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा थी। माहौल तब गर्म हो गया, जब दो पट्टीदार बंजर भूमि पर कब्जे को लेकर आपस में कहासुनी करने लगे। बताया जाता है कि जिस भूमि पर गुलाब ¨सह का पोट्री फार्म है, उस पर अपना हक जताते करीब आधा दर्जन लोग पहुंच गए। खुद को गुलाब ¨सह का पट्टीदार बताने वाले साहब ¨सह, पृथ्वी ¨सह, महेंद्र ¨सह व दरोगा ¨सह आदि की दूसरे पक्ष से तीखी नोंकझोंक शुरू हुई। कुछ ही देर में नौबत मारपीट की आ गई। पुलिस व राजस्व कर्मियों की मौजूदगी में दोनों पक्ष आपस में हाथापाई करने लगे। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। अफरा-तफरी के बीच दूसरे पक्ष ने लाइसेंसी असलहे से फायर झोंका। गोली साहब ¨सह के दाहिने हाथ व पृथ्वी ¨सह के पैर में लगी। दोनों जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद हालात बेकाबू हो गया। इस घटना में कुल आठ लोग घायल हुए हैं। घायलों में एक पक्ष के साहब ¨सह, दरोगा ¨सह, पृथ्वी ¨सह, महेंद्र ¨सह शामिल हैं। जबकि दूसरे पक्ष से संजय ¨सह, गुलाब ¨सह व छोटे ¨सह को सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।। इस दौरान घटना स्थल पर मौजूद विजय शर्मा पथराव में लहूलुहान हो गया। ग्रामीणों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। सदर अस्पताल के चिकित्सकों के मुताबिक मारपीट में संजय ¨सह व उनके पिता को गंभीर चोटें आईं हैं। दोनों के साथ ही गोली से घायल साहब ¨सह व पृथ्वी ¨सह को भी मेडिकल कालेज रेफर किया गया है।

पथरदेवा कस्बे में दो पक्षों के बीच गोली लगने की खबर फैलते ही लोग इमरजेंसी अस्पताल पहुंचने लगे। वहां उमड़ी भीड़ तब हक्का-बक्का रह गई, जब मौके से सुरक्षा कर्मी नदारत रहे। पुलिस के नाम पर जो एक कांस्टेबल मौके पर मौजूद मिला वह भी आधी नींद में था। इधर उपचार कराने जब दोनों पक्ष सदर अस्पताल पहुंचे तो वहां का माहौल तनावपूर्ण हो गया। वाकये की जानकारी कोतवाली प्रभारी को दी गई। तब पुलिस हरकत में आई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.