विकास की इबारत लिख रहे मोदी
देवरिया : भाजपा कार्यकर्ता एवं सहायता प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक अनिल कुमार पांडेय ने महाजनसंपर्क
देवरिया : भाजपा कार्यकर्ता एवं सहायता प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक अनिल कुमार पांडेय ने महाजनसंपर्क अभियान के तहत गांवों का भ्रमण किया। ग्राम समदा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी की विकासपरक नीतियों को विश्व में सम्मान मिल रहा है। सदस्यता अभियान में पार्टी ने विश्वरिकार्ड बनाकर कीर्तिमान बना दिया है। उन्होंने क्षेत्र के सरसबह, करौंता, परसौना, सिलहटा, श्रीनगर कोल्हुआ सहित दर्जनों गांवों में जनसंपर्क कर भाजपा की उपलब्धियां बताईं। इसके साथ ही करीब डेढ़ सौ लोगों को भाजपा का सदस्य बनाया। इस दौरान विशाल दुबे, विनय शुक्ला, शंभू दुबे, बिट्टू ¨सह, विकास पांडेय, कपिल मिश्रा, गंगा पांडेय, लक्ष्मी शुक्ला सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।