शार्ट सर्किट से लगी आग, सामान जलकर राख
देवरिया : भटनी थाना क्षेत्र के रायबारी गांव में बुधवार की रात एक मकान में शार्ट सर्किट से लगी आग से
देवरिया : भटनी थाना क्षेत्र के रायबारी गांव में बुधवार की रात एक मकान में शार्ट सर्किट से लगी आग से दो कमरों का सारा सामान जल कर राख हो गया। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। घटना में दो लाख से अधिक की क्षति का अनुमान है।
रामसरीफा पुत्र मुन्नर के परिवार के सदस्य भोजन करने के बाद छत पर सोने चले गए। रात में 11 बजे बिजली आई तो राम सरीफा का बड़ा लड़का मुन्ना गोंड मोबाइल चार्ज करने के लिए छत से नीचे उतरा। वह ²श्य देख दंग रह गया। दो कमरों से आग की लपट निकल रही थी। उसके शोर करने पर परिजन व आसपास के लोगों की नींद खुली और मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद वाय¨रग को तोड़ा तब आपूर्ति बाधित हुई। इसके बाद तीन घंटे के प्रयास के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। घटना में कमरे में रखा, सोफा, आलमारी, बाक्स, पलंग, कपड़ा, सोने चांदी का आभूषण, नगदी समेत दो लाख से अधिक का सामान जल कर राख हो गया। लेखपाल महामाया ¨सह मौके पर पहुंचे और क्षति का आंकलन किए। सूचना के बाद भी अग्निशमन विभाग के कर्मी नहीं पहुंचे, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है।