तीन एम की नीतियों का विरोध करेगी कांग्रेस
देवरिया : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महामंत्री, प्रवक्ता व जिला प्रभारी द्विजेंद्र राम त्र
देवरिया : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महामंत्री, प्रवक्ता व जिला प्रभारी द्विजेंद्र राम त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस तीन एम यानी मोदी, मुलायम और मायावती की नीतियों का विरोध कर रही है। जनता से लोक-लुभावने वादे करके सपा सत्ता में आई, लेकिन वादों को पूरा नहीं कर सकी। मोदी भी इसी तरह सत्ता में आए, हश्र देश देख रहा है और माया की नीतियां जगजाहिर हैं। भाई-भतीजावाद के नाम पर प्रदेश को खोखला किया जा चुका है।
त्रिपाठी रविवार को टाउनहाल स्थित पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बिजली, कानून व्यवस्था व किसानों की समस्याओं पर प्रदेश सरकार के पास कोई जवाब नहीं है। पुलिस के इकबाल को सपा के लोग समाप्त कर दिए हैं। सपा के कार्यकर्ता जमीनों को गैरकानूनी तौर पर लूटखसोट में लिप्त हैं, ऐसा मुख्यमंत्री भी स्वीकार कर चुके हैं। उन्होंने भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने जो स्टैं¨डग कमेटी बनाई थी, उस कमेटी ने भूमि कानून में 98 फीसद कांग्रेस के सुझाव का समर्थन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार मीडिया के बल पर चल रही है। कालाधन लाने के नाम लोगों का लगातार भटकाने का कार्य कर रही है। इन सभी समस्याओं को लेकर राहुल गांधी के नेतृत्व में 22 जुलाई को भूमि अधिग्रहण बिल, बिजली संकट, पेयजल संकट, सहायता राशि का वितरण आदि को लेकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस आंदोलन को न्याय पंचायत स्तर पर ले जाने की तैयारी हो रही है। केंद्र व प्रदेश की जनता को कांग्रेस लूटने नहीं देगी।