सिलेंडर फटने से घर में लगी आग, लाखों का नुकसान
देवरिया : थाना क्षेत्र के ग्राम असना में मंगलवार की सुबह भोजन पकाते समय अचानक रसोई गैस सिलेंडर फट ग
देवरिया : थाना क्षेत्र के ग्राम असना में मंगलवार की सुबह भोजन पकाते समय अचानक रसोई गैस सिलेंडर फट गया, जिससे मकान में आग लग गई। काफी प्रयास के बाद अग्निशमन विभाग की टीम के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका। घटना में जहां पशु झुलस गए, वहीं लाखों रुपये का सामान राख हो गया।
गांव का रामजी प्रजापति मजदूरी कर परिवार की आजीविका चलाता है। मंगलवार की सुबह वह मजदूरी करने चला गया। उसकी पत्नी गउदी देवी व लड़का राहुल खेत में काम करने चले गए। उसकी बेटी सोनी भोजन पका रही थी। कुछ देर बाद वह सामान लेने के लिए दुकान पर चली गई। इसी बीच रसोई गैस में आग पकड़ लिया और तेज आवाज के साथ सिलेंडर फट गया। धमाका ऐसा था कि कई गांवों के लोग मौके पर पहुंच गए। घर की छत, दीवार व सीढ़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। लोगों ने पहले तो आग को बुझाने क प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें बढ़ते देख लोगों ने अग्निशमन विभाग को इसकी जानकारी दी।