एसएसपी इलाहाबाद पर हो कार्रवाई
देवरिया : भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को ¨भगारी बाजार टैक्सी स्टैंड स्थित शाही निवास पर हुई, ज
देवरिया : भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को ¨भगारी बाजार टैक्सी स्टैंड स्थित शाही निवास पर हुई, जिसमें दंगा नियंत्रण अभ्यास के दौरान भगवाध्वज के इस्तेमाल पर आक्रोश व्यक्त किया गया। विधानसभा क्षेत्र प्रभारी राजकुमार शाही ने कहा कि प्रदेश सरकार मुस्लिम तुष्टीकरण को बढ़ावा दे रही है। अभी तक तो समाजवादी पार्टी के खद्दरधारी ही इस काम में लगाए गए थे। अब मुख्यमंत्री के इशारे पर वर्दीधारी भी शामिल हो गए है, जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण इलाहाबाद के एसएसपी हैं। एसएसपी का कृत्य अति ¨नदनीय है। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अविलंब कार्रवाई होनी चाहिए। नही तो जनता सड़क पे आकर इसका हिसाब लेगी। श्री शाही ने कहा कि मामला ¨हदू भावना से जुड़ा है। यह समाज धर्म व संस्कृति से छेड़छाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही करेगा। 2017 के विधानसभा चुनाव में सपा मुखिया व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को सबक सिखाने का कार्य प्रदेश की जनता करेगी। जिला उपाध्यक्ष सुशील शाही ने कहा कि एसएसपी इलाहाबाद के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। इस दौरान सुरेश तिवारी, सुरेंद्र ¨सह टुनटुन, विजय गुप्ता, अनिल शाही, रफी अहमद, नागेंद्र पासवान, अमर ¨सह कुशवाहा, रमेश यादव, राजेश बरनवाल, अजय कुमार पांडेय, मोहन गोंड़, जगरनाथ ¨सह अमेठिया आदि मौजूद रहे।