जालंधर से भागे प्रेमी युगल चढ़े पुलिस के हत्थे
देवरिया : पंजाब प्रदेश के जालंधर जनपद से भगाई गई किशोरी को पुलिस ने क्षेत्र के एक ग्राम से बरामद कि
By Edited By: Published: Sat, 27 Jun 2015 10:31 PM (IST)Updated: Sat, 27 Jun 2015 10:31 PM (IST)
देवरिया : पंजाब प्रदेश के जालंधर जनपद से भगाई गई किशोरी को पुलिस ने क्षेत्र के एक ग्राम से बरामद किया है। आरोपी युवक को भी पुलिस ने दबोच लिया है। युवक कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है, जो वहां एक कंपनी में काम करता था। वहीं की कक्षा आठ में पढ़ने वाली किशोरी को बीते 25 मार्च को भगा लाया। किशोरी के परिजन खोजबीन करते कोतवाली पहुंचे और वहां दर्ज मुकदमे की जानकारी दी। इस पर पुलिस आरोपी के पिता को थाने ले आई। उसके बाद प्रेमी युगल भी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों के बीच पंचायत चल रही थी। बताते हैं कि युवक रुद्रपुर-निबहीं मार्ग पर स्थित एक गांव में पिछले तीन माह से किशोरी को लेकर रह रहा था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें