घाघरा : पानी बढ़ने के बाद पीपा पुल पर आवागमन बंद
देवरिया : घाघरा के जलस्तर में भारी वृद्धि के बाद एक बार फिर पीपा के पुल से वाहनों का संचलन बंद करना
देवरिया : घाघरा के जलस्तर में भारी वृद्धि के बाद एक बार फिर पीपा के पुल से वाहनों का संचलन बंद करना पड़ा है। पुल बंद होने से यात्रियों की मुश्किलों में इजाफा हुआ है।
26 मई को जलस्तर बढ़ने का क्रम शुरू हुआ तो थमने का नाम नहीं ले रहा है। उत्तरी अप्रोच पर दो फिट से अधिक पानी भर गया है। पहले तो विभाग ने जैसे-तैसे पुल के रास्ते वाहनों को संचलन जारी रखने में सफलता पाई, लेकिन पानी का दबाव बढ़ने के बाद पुल से आवागमन बंद करना पड़ा। पुल बंद होने के बाद पैदल और दोपहिया सवार नाव के सहारे पुल पार कर जा रहे हैं, ¨कतु चार पहिया वाहनों के लिए मुश्किल बढ़ गई है। पीपा पुल बंद होने तथा भागलपुर पुल की मरम्मत के चलते वाहनों की आवाजाही रुकने से लोगों को मधुबन से दोहरीघाट बड़हलगंज होते हुए बरहज पहुंचना पड़ रहा है। इससे समय और धन दोनों की बर्बादी हो रही है। पानी बढ़ने के कारण एक माह में तीन बार पुल को बंद करना पड़ा है। इस संबंध में अवर अभियंता मोहनलाल ने बताया कि पानी का बढ़ना जारी है। एहतियात के तौर पर पुल बंद किया गया है। नाव से यात्रियों को नदी पार कराया जा रहा है। पानी कम होने के बाद आवागमन शुरू होगा।