मईल में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, दो की मौत
देवरिया : मईल थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरा मिश्र स्थित मिनी फैक्ट्री में बुधवार की सुबह पटाखा बनाते स
देवरिया : मईल थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरा मिश्र स्थित मिनी फैक्ट्री में बुधवार की सुबह पटाखा बनाते समय विस्फोट हो गया, जिससे दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। एक महिला को हल्की चोट आई है। मकान ध्वस्त होकर मलबे में तब्दील होने के चलते शव निकालने में दो घंटे से अधिक का समय लग गया। पुलिस व प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए लोगों ने जमकर हंगामा किया और सीओ बरहज से धक्का मुक्की की। एसडीएम व कोतवाल सलेमपुर के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो सका।
पिपरा मिश्र गांव निवासी सुभाष धरिकार 43 पुत्र स्व.रामलोचन पटाखा बनाने का काम करता था। सुबह भी गांव के बाहर अपने मकान में पटाखा बना रहा था। साथ में उसका रिश्तेदार सन्नी पुत्र रामाश्रय निवासी विशुनपुरा जिला आजमगढ़ भी था। उसी दौरान अचानक विस्फोट हो गया, जिसमें सुभाष के चिथड़़े उड़ गए और उसका शव लगभग पचास मीटर दूर खेत में जा गिरा। मकान पूरी तरह ध्वस्त होते हुए मलबे में तब्दील हो गया और सन्नी उसी में दब गया। हैंडपंप पर बैठी सुभाष की बहन सोनमती भी घायल हो गईं। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन पटाखा होने के चलते लगातार विस्फोट हो रहे थे। लोग घटना स्थल पर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। कुछ ही देर बाद थानाध्यक्ष भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और भीड़ को हटाने लगे। लगभग डेढ़ घंटे बाद फायर सर्विस की गाड़ी पहुंची और आग को बुझाया। सन्नी के शव को मलबे से निकालने में लोग जुट गए। शव जब बाहर निकाल लिया तो जमकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सीओ बरहज को धक्का देकर लोगों ने हटा दिया। कोतवाल सलेमपुर रामअवतार ¨सह यादव व उपजिलाधिकारी गिरिजेश चौधरी ने लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को शव सुपुर्द किया। उपजिलाधिकारी ने कहा कि परिजनों को आर्थिक सहायता देने की कार्रवाई चल रही है।