विश्व में भारत का लोहा मनवा रहे मोदी
देवरिया : भारतीय जनता पार्टी खोराराम मंडल की बैठक पैकौली कुटी परिसर में हुई, जिसमें संपर्क अभियान को
देवरिया : भारतीय जनता पार्टी खोराराम मंडल की बैठक पैकौली कुटी परिसर में हुई, जिसमें संपर्क अभियान को हर बूथ पर आयोजित कर नवनियुक्त सदस्यों से संपर्क स्थापित करने तथा पार्टी की विचार धाराओं से अवगत कराने के मुद्दे पर विचार व्यक्त किया गया।
खोराराम मंडल अध्यक्ष राजन यादव ने कहा कि नरेंद्र मोदी पूरी दुनिया के नेता बन चुके हैं। आर्थिक और सामरिक रूप से विश्व में भारत का लोहा मनवा रहे हैं। संचालन करते हुए संपर्क प्रमुख अभिषेक राय अंकुर ने कहा कि बूथ स्तर तक सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा तथा केंद्र सरकार के अच्छे कार्यों को जनता के बीच लाने तथा भाजपा के नवनियुक्त सदस्यों से संपर्क स्थापित कर उन्हें कार्यकर्ता के रूप में जोड़ने का कार्य करें।
इस दौरान नवीन तिवारी, विक्रांत ¨सह, भागीरथी प्रसाद, रामकुमार, जितेंद्र ¨सह, नीरज, अनूप यादव, रणजीत यादव, मुकेश विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। भाजपा के पूर्व जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र विक्रम ¨सह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक वर्ष में इतिहास रचा है। वे देश ही नही विश्व के सफल राजनेता है तथा लोकतंत्र के सच्चे सिपाही और गरीब-असहाय लोगों के मसीहा हैं।