मुसीबत बनी लो वोल्टेज की समस्या
देवरिया: तहसील क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए लो वोल्टेज की समस्या मुसीबत बन गई है। बिजली रहने के बावज
देवरिया: तहसील क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए लो वोल्टेज की समस्या मुसीबत बन गई है। बिजली रहने के बावजूद भी जहां बल्ब ढिबरी के समान जल रहे हैं वहीं घर में रखी इलेक्ट्रानिक वस्तुएं धूल फांक रही है। गर्मी के इस मौसम में लोगों का जीना मुहाल हो गया है। बार बार शिकायत के बावजूद भी अधिकारियों की चुप्पी समझ से परे हैं, इसे लेकर उपभोक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है।
उपनगर के दुर्गा मंदिर रोड, रेलवे स्टेशन रोड, मालवीय रोड, गुदरी बाजार, थाना रोड में लोग लो वोल्टेज की समस्या से परेशान हैं। इस समस्या से लोग छह माह से जूझ रहे हैं। शुरूआत में तो लो वोल्टेज से ज्यादे परेशानी नहीं महसूस हुई, क्योंकि उस समय मौसम सर्द था। पर आज गर्मी के मौसम में लोगों की परेशानी बढ़ गई है। दिन हो चाहे रात बिजली आने के बाद बल्ब दिये की तरह जलता है। पंखा इतना धीरे धीरे चलता है कि उसका हवा उपर ही अटक जाता है। देखने में यह समस्या छोटी लगती है, लेकिन है बहुत गंभीर। परेशान हाल लोग इस समस्या को लेकर आक्रोशित हैं। इसके अलावा क्षेत्र के भवानीछापर, ¨भगारी बाजार, खामपार, सोहनपुर, अकटही आदि क्षेत्र में भी लोग लो वोल्टेज से त्रस्त हैं। उधर पूर्व विधायक योगेन्द्र ¨सह सेंगर, कामरेड साधुशरण, कामरेड श्री राम कुशवाहा, भाजपा नेता राजकुमार शाही, विजय कुमार दुबे, रालोद नेता ई. संतोष मिश्र ने समस्या के समाधान की मांग की है और एक सप्ताह के अंदर निदान नही होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रभारी जे.ई. पीके पाल ने कहा कि अक्सर उपर से ही कम वोल्टेज आता है। ओवरलोड के चलते समस्या है। इसे दूर करने का प्रयास किया जाएगा।