Move to Jagran APP

आंदोलन को सफल बनाने की बनी रणनीति

देवरिया: स्थानीय तहसील क्षेत्र के केहुनियां गांव में भाकपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को बैठक कर समस्य

By Edited By: Published: Sun, 24 May 2015 09:54 PM (IST)Updated: Sun, 24 May 2015 09:54 PM (IST)
आंदोलन को सफल बनाने की बनी रणनीति

देवरिया:

loksabha election banner

स्थानीय तहसील क्षेत्र के केहुनियां गांव में भाकपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को बैठक कर समस्याओं पर चर्चा किया और आंदोलन की रणनीति बनायी। 2 जून को जिला मुख्यालय पर होने वाले आंदोलन क लिए जिम्मेदारी सौंपी गई। कामरेड साधुशरण ने कहा कि किसानों के फसलों के नुकसान पर दिया जा रहा मुआवजा ऊंट के मुंह में जीरा के समान है। बेरोजगार युवाओं को मनरेगा के तहत 250 दिन रोजगार उपलब्ध कराया जाय। रसोईयों, आंगनवाड़ी, आशा कार्यकर्ताओं का मानेदय 15 हजार रुपये किया जाय। गन्ना किसानों का भुगतान किया जाय। समाजवादी पेंशन को भ्रष्टाचार मुक्त किया जाय। पात्रों को शामिल किया जाय अपात्रों के खिलाफ कार्रवाई किया जाय। उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता परेशान हैं। अपराध का ग्राफ बढ़ाता जा रहा है। आम आदमी अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है। जनता को ये दोनों सरकारें दोनों हाथों से लूट रही हैं। योजनाओं में खुली लूट मची है। कोई जनता के दुख दर्द को समझने वाला नही हैं। जनता के सवाल पर संघर्ष की आवश्यकता है। अध्यक्षता कामरेड परमहंस ने किया। यहां मुख्य रुप से उत्तम प्रसाद, फूलमती, डा. मुनीब, ज्ञान्ती देवी, शान्ति देवी, कमलापती देवी तथा लखी देवी आदि मौजूद रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.