सपाइयों ने बनाई आंदोलन की रणनीति
देवरिया : उपनगर के दुर्गा मंदिर परिसर में सपा कार्यकर्ताओं की बैठक सत्यदेव यादव की अध्यक्षता में शनि
देवरिया : उपनगर के दुर्गा मंदिर परिसर में सपा कार्यकर्ताओं की बैठक सत्यदेव यादव की अध्यक्षता में शनिवार को हुई, जिसमें क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की गई और खामपार थाने में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ 8 जून को सुबह 11 बजे से थाना गेट पर धरना देने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा पासपोर्ट के नाम पर धनउगाही की जा रही है। पिछड़ी जाति के लोगों पर गैंगेस्टर कार्रवाई, भूमि पर कब्जा कराया जा रहा है। पुलिस की मिलीभगत से पशु व अन्य सामानों की तस्करी हो रही है। बिना रुपये लिए मुकदमा दर्ज नहीं किया जा रहा है। इसे लेकर आंदोलन किया जाएगा। अंत में धरने को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में लक्ष्मण ¨सह कुशवाहा, प्रमोद यादव, सुनील यादव, मन्टू यादव, अभय यादव, रंजन शाही, विनय यादव, जितेंद्र कुशवाहा, विजय यादव आदि मौजूद रहे।