पूर्वोत्तर रेलवे सहायक अभियंता ने किया निरीक्षण, अफरा-तफरी
देवरिया : पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के सहायक अभियंता रामअवध ने गुरुवार को सदर रेलवे स्टेशन का निरीक्ष
देवरिया : पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के सहायक अभियंता रामअवध ने गुरुवार को सदर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया, जिससे स्टेशन पर हडकंप मचा रहा। गंदगी देख अधीनस्थ कर्मचारियों को फटकार लगाई। कर्मचारियों को तकनीकी की जानकारी भी दी।
सहायक अभियंता ने स्टेशन पहुंचने के साथ ही साफ-सफाई देखी। एक, दो व तीन न नंबर प्लेटफार्म का निरीक्षण किया तथा गंदगी देख अधीनस्थ कर्मचारियों व अधिकारियों को फटकार लगाई तथा ईमानदारी से अपने कर्तव्य का निर्वहन का पाठ पढ़ाया। इसके बाद वह विश्रामालय कक्ष में पहुंचे, जहां एसी नही चल रहा था। उसके बारे में संबधित कर्मचारी व अधिकारियों से वार्ता की। इस दौरान इलेक्ट्रानिक तकनीकि की जानकारी भी दी। इस दौरान स्टेशन अधीक्षक उदय प्रताप ¨सह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।