विज्ञान शिक्षण के प्रायोगिक दक्ष को प्रभावी बनाने की जरूरत : सुषमा
देवरिया : उपनगर के इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय परिसर में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्
देवरिया :
उपनगर के इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय परिसर में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के निर्देशन में जिला विज्ञान क्लब देवरिया द्वारा नव प्रवर्तन जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बाल विकास परियोजना अधिकारी सुषमा दुबे ने कहा कि विज्ञान शिक्षण के प्रायोगिक दक्ष को सक्रिय एवं प्रभावी बनाने की जरूरत है। यह बच्चों के भीतर छिपे वैज्ञानिक मन को बाहर निकाल उसे तराशने का काम करता है।
उन्होंने कहा कि आज भी विद्यालयी शिक्षा एवं वैज्ञानिक तकनीकी संस्थाओं से दूर ग्रामीण क्षेत्र में लोग अपने संसाधनों से जड़ी बुटियों एवं तकनीकी के स्तर पर कुछ नया करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्हें उचित वातावरण एवं संसाधन देकर मुख्य धारा में शामिल करना होगा। वरिष्ठ विज्ञान संचारक हरदयाल ¨सह होरा ने विज्ञान प्रयोगशाला के विभिन्न वैज्ञानिक उपकरणों से छात्राओं को परिचय कराते हुए उनके क्रिया विधि को समझाते हुए कहा कि आज समय आ गया है कि बच्चे जमीनी हकीकत को पहचाने एवं अन्वेषण, विश्लेषण तथा प्रयोगों द्वारा समाधान का प्रयास करें। इस छात्राओं ने विविध माडलों का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य देवेश पांडेय, अनिल कुमार त्रिपाठी, रवि पांडेय, आलोक प्रसाद, विवेक वर्मा, अजय चतुर्वेदी, पंकज ¨सह, निधि चौबे, सुमन मिश्रा, कनकलता ¨सह, प्रियंका पांडेय, प्रिया गुप्ता, दीक्षा मिश्रा उपस्थित रही।