शौच को जा रही युवती से पड़ोसी ने की छेड़खानी
देवरिया : भटनी थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती के साथ शौच करने जाते समय युवक द्वारा छेड़खानी करने का
देवरिया : भटनी थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती के साथ शौच करने जाते समय युवक द्वारा छेड़खानी करने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी है। हालांकि पुलिस प्रथम दृष्टया पुरानी रंजिश इसको मान रही है।
गांव की युवती गुरुवार की देर शाम शौच के लिए जा रही थी। इसी बीच पहले से घात लगाकर बैठे एक युवक ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। युवती ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे, तब तक आरोपी फरार हो चुका था। यह बात युवती ने परिजनों को बताई। शुक्रवार को पुलिस को तहरीर दी गई। इस बाबत पुलिस का कहना है कि मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा हुआ है। फिलहाल छानबीन की जा रही है। जल्द ही आवश्यक कार्रवाई कर दी जाएगी।
मारपीट में महिला घायल
भटनी थाना क्षेत्र के ग्राम ¨सगहीडीह में आपसी रंजिश को लेकर मारपीट हो गई। जिसमें प्रभावती देवी घायल हो गई। उसका उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया। इस मामले में उसने पुलिस को तहरीर दी है। उधर मायापुर इमिलिया में रास्ते को लेकर विवाद हो गया। पुलिस ने इस मामले में एक को हिरासत में भी ले लिया है।