जागरुकता से ही जलजनित रोगों से बचाव
देवरिया : कछार क्षेत्र जलजनित रोगों की चपेट मे है। जागरुकता से ही हम मासूमों की मौत पर लगाम लगा सकते
देवरिया : कछार क्षेत्र जलजनित रोगों की चपेट मे है। जागरुकता से ही हम मासूमों की मौत पर लगाम लगा सकते हैं। इसके लिए हमें पहले ही सतर्क होना होगा। उक्त बातें विकास खंड कार्यालय के सभागार में आयोजित जागरुकता गोष्ठी को संबोधित करते हुए एडीओ पंचायत रामसुभग प्रसाद ने कही।श्री प्रसाद ने कहा कि क्षेत्र के करीब डेढ़ दर्जन से अधिक गांव जलजनित रोगों की चपेट में हैं। गांव की आगनवाड़ी कार्यकर्ता व आशाओं को घर-घर जाकर लोगों को जागरुक करना होगा। लाल निशान लगे साधारण हैंडपंप के पानी पीने से होने वाले खतरे के प्रति सजग करना उनकी जिम्मेदारी है।। चिकित्सा अधिक्षक डा.एसएन शर्मा ने कहा कि रोग से बचाव के लिए गांव-गांव छिड़काव किया जाएगा। इसके लिए लोगों को इंडिया मार्का हैंडपंप दो का पानी पीना चाहिए। जागरुकता के क्रम आगामी छह मई को जागरुकता रैली को निकाली जाएगी। कार्यक्रम को अछैबर द्विवेदी, राजेश कुमार श्रीवास्तव, अनूप कुमार तिवारी, चंद्रशीला यादव, एलबी चौधरी सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया। कार्यक्रम में एनपीआरसी, आगंनवाड़ी कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। इस अवसर पर बृजेश राव, संध्या चौरसिया, रमावती देवी, विद्यावती, निर्मला सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।