Move to Jagran APP

बधईयां बाजे अंगने में..

देवरिया : कसया रोड स्थित भक्तिवाटिका बाला जी मंदिर में रविवार को श्रीराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया

By Edited By: Published: Sun, 29 Mar 2015 10:45 PM (IST)Updated: Sun, 29 Mar 2015 10:45 PM (IST)
बधईयां बाजे अंगने में..

देवरिया : कसया रोड स्थित भक्तिवाटिका बाला जी मंदिर में रविवार को श्रीराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। भजन व सोहर की धुन पर श्रद्धालु जमकर थिरके। बच्चों में खिलौने व टाफियां लुटाई गई। मंदिर की सजावट लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।

loksabha election banner

नव वासंतिक नवरात्र महोत्सव में नौ दिन तक चले यज्ञ की पूर्णाहुति वृंदावन के आचार्यो द्वारा की गई। जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी राजनारायणाचार्य जी महाराज ने कहा कि पूज्य वेदों के बाद सबसे अधिक प्रमाणिक एवं श्रद्धेय ग्रंथ बाल्मिकी रामायण है। महर्षि बाल्मिकी ने लिखा है राम विग्रहवान धर्म: अर्थात धर्म ही राम है। राम ही धर्म हे। राम का आचरण विश्व के लिए माननीय धर्म है। पूर्ण ब्रह्मा भगवान विष्णु का अवतरण मानव मात्र को शिक्षित करने के लिए हुआ है। इस संसार में ऐसा कोई व्यक्ति नहीं जन्म लिया, जिसने राम न कहा हो। श्रीराम जन्मोत्सव में झांकी सजाई गई। कोई लुटावे अन्न धन सोनवा, कोई लुटावे धेनु गईया। बधइयां बाजे अंगने में।

इस दौरान अनंताचार्य महाराज, विमल गुप्ता, अशोक अग्रवाल, संजय जाखोदिया, सुधा गुप्ता, माधव गुप्ता, देवा केजरीवाल, रीमा केजरीवाल, श्रेय गुप्ता श्रेया गुप्ता, श्रेयांश गुप्ता, मीना अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। उधर गायत्री मंदिर में नवरात्र में श्रीराम जन्मोत्सव पूजन अर्चन के साथ मनाया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.