सियासी तपिश में तपता रहा बरहज का एक गांव
देवरिया : देवरिया जनपद के बरहज तहसील का सियासी तापमान गुरुवार को दिन भर गरम रहा। बसपा के दिग्गज दिन
देवरिया : देवरिया जनपद के बरहज तहसील का सियासी तापमान गुरुवार को दिन भर गरम रहा। बसपा के दिग्गज दिन भर प्रभावित गांव में डेरा डाले रहे। मौका था बसपा के प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर के गांव पहुंचकर तिहरे हत्याकांड के प्रभावित परिवारों से मिलने का। पूरा गांव बसपा के रंग में नजर आया तो प्रशासन भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए मुस्तैद दिखा।
दिन में लगभग तीन बजे प्रदेश अध्यक्ष का काफिला गांव पहुंचा। उनके साथ जोनल कोआर्डिनेटर रामसूरत चौधरी, बृजेश कुमार, सुधीर कुमार थे। सबसे पहले पीड़ितों के साथ मिलकर घाव पर मरहम लगाया तो सियासत का दाव भी चला। हत्याकांड को लेकर इशारे-इशारे में प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। इस मौके पर पूर्व सांसद गोरख प्रसाद जायसवाल, देवरिया के जिलाध्यक्ष नथुनी प्रसाद, गोरखपुर के जिलाध्यक्ष सुरेश भारती, बासगांव संसदीय क्षेत्र के प्रभारी सरितेश मिश्र, पूर्व मंत्री एमए लारी, आदम अली, रामअशीष माथुर, नंदलाल प्रसाद, राजेश मिश्र, बलिराम प्रसाद, शंभूदयाल भारती, श्रवण निराला आदि मौजूद रहे।