शिक्षकों ने किया बहिष्कार
देवरिया : शिक्षा के कार्य के अलावा अन्य कार्य लिए जाने से नाराज शिक्षकों ने शुक्रवार को उपजिलाधिकार
By Edited By: Published: Sat, 21 Mar 2015 10:42 PM (IST)Updated: Sat, 21 Mar 2015 10:42 PM (IST)
देवरिया : शिक्षा के कार्य के अलावा अन्य कार्य लिए जाने से नाराज शिक्षकों ने शुक्रवार को उपजिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और बीएलओ ड्यूटी का बहिष्कार किया।
इस दौरान सुशील यादव ने कहा कि शिक्षकों की ड्यूटी गैर शिक्षणेत्तर कार्य में लगा कर तहसील प्रशासन बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। इससे विद्यालयों में पढ़ाई बाधित होती है। उपजिलाधिकारी को प्रतिवेदन सौंपने के बाद भी बीएलओ कार्य पर लगाना प्रशासन की मनमानी को उजागर करता है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें