घर में सो रही किशोरी से दुष्कर्म
देवरिया: थानाक्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात चाचा के घर में सोई किशोरी के साथ गांव के ही एक
देवरिया: थानाक्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात चाचा के घर में सोई किशोरी के साथ गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना मुकामी पुलिस को दी। मामले की छानबीन हो रही है। घटना के बाद पीड़ित परिवार दहशत में है।
किशोरी शुक्रवार की रात अपने चाचा के घर में सोई थी। उसे अकेला देख गांव का ही एक युवक घर के अंदर घुस गया। फिर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर सुन ग्रामीण जब तक मौके पर पहुंचे उसके पहले ही आरोपी फरार हो गया। चौंकाने वाली बात यह है कि इज्जत की दुहाई देकर कुछ लोग पीड़िता की जुबान पर ताला जड़ने की फिराक में हैं। फिर भी इसकी भनक पुलिस को लग गई। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। कामांध आरोपी युवक एक बच्चे का पिता बताया जा रहा है। इंस्पेक्टर एमपी द्विवेदी ने कहा कि यह मामला मेरी जानकारी मे नही है। मैं बरहज क्षेत्र में ड्यूटी पर हूं। अभी थाना से पता करता हूं। अगर मामला है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।