चार वर्ष बाद भी नही लगी सेनानी की प्रतिमा
देवरिया : भाटपाररानी विधानसभा क्षेत्र से प्रथम बार विधायक चुने गए व लगातार दो बार विधायक रहे स्वतंत्
देवरिया : भाटपाररानी विधानसभा क्षेत्र से प्रथम बार विधायक चुने गए व लगातार दो बार विधायक रहे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अयोध्या प्रसाद आर्य की प्रतिमा शासनादेश के बाद भी आर्य चौक में नही लगाई जा सकी है, जिससे उनके परिजनों में आक्रोश व्याप्त है। उनके दो पौत्रों ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इसकी शिकायत की है।
अपने पत्र में उन्होंने लिखा है कि अजय कुमार श्रीवास्तव उप सचिव गृह सामान्य अनुभाग 1 उ.प्र. शासन ने दिनांक 20 जुलाई 2011 को जिलाधिकारी देवरिया को शासनादेश संख्या 3640 पी/छ पी-3-2008- 25 पी/2002 दिनांक 23/09/2008 के अनुरूप जनपद देवरिया ने भाटपाररानी आर्य चौक पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व.आयोध्या प्रसाद आर्य की प्रतिमा स्थापित करने के संबंध में पुलिस अधीक्षक के संयुक्त हस्ताक्षर आख्या एवं संस्तुति शासन व मंत्री संस्थान लखनऊ को शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। शासन द्वारा प्रेषित यह पत्र आज तक प्रशासन की उदासीनता के कारण ठंडे बस्ते में है। अरविंद कुमार आर्य व अजय आर्य ने बताया कि इस संबंध में एक पत्र दो जनवरी 2015 को हम लोगों ने उत्तर प्रदेश शासन में लिखा था, जिसकी जांच आई, लेकिन उसे भी प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा दबा दिया गया। हम दोनों लोगों को उपजिलाधिकारी ने बुलाया और हम लोगों से जानकारी ली, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नही हो सकी है। अगर उनकी प्रतिमा नही लगती है तो हम लोग आंदोलन का रास्ता अख्तियार करेंगे।