महिला ने ससुरालियों पर लगाया मारपीट करने का आरोप
देवरिया : कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नरायनपुर निवासी एक महिला ने ससुरालियों पर मारपीट करने का आरोप लगा
By Edited By: Published: Fri, 27 Feb 2015 07:26 PM (IST)Updated: Fri, 27 Feb 2015 07:26 PM (IST)
देवरिया : कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नरायनपुर निवासी एक महिला ने ससुरालियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। इस मामले में उसने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। समाचार लिखे जाने तक कार्रवाई नहीं हो सकी थी।
गांव की संध्या पांडेय का कहना है कि ससुरालियों से उसका विवाद चल रहा है। मामला न्यायालय में है। वह न्यायालय गई थी। जब घर लौटी तो ससुरालियों ने उसे अपशब्द बोलते हुए उसकी पिटाई की और मारपीट कर घर से निकाल दिया। वह अपने बच्चे के साथ बाहर रह रही है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें