नेपाल को विकसित देखना चाहता भारत : सर्वेंद्र
देवरिया : नेपाल संसदीय दल के नेता व संविधान सभा सदस्य सर्वेद्र नाथ शुक्ला ने कहा कि भारत पड़ोसी राष्ट
देवरिया : नेपाल संसदीय दल के नेता व संविधान सभा सदस्य सर्वेद्र नाथ शुक्ला ने कहा कि भारत पड़ोसी राष्ट्र नेपाल को विकसित देखना चाहता है। नेपाल भारत विरोधी गतिविधियों को अपनी सरजमीं से संचालित न होने देने के लिए संकल्पित है। संविधान सभा के निर्माण में विभेद को समाप्त करने के लिए दलों में राय नहीं बन पा रही है। कुछ राष्ट्रपति प्रणाली तो कुछ प्रधानमंत्री प्रणाली का समर्थन कर रहे हैं।
श्री शुक्ल मंगलवार को न्यू कालोनी स्थित एक निजी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने नेपाल में दूसरे देशों द्वारा भारत के खिलाफ चल रही गतिविधियों के बारे में कहा कि नेपाल पूरी तरह से भारत के साथ है। वहां से भारत विरोधी किसी भी गतिविधि को संचालित नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि नेपाल को दस प्रदेशों में विभक्त किया जाना चाहिए, जिसमें दो प्रदेश मधेश मुक्ति मोर्चा का होना चाहिए। अन्य दल मधेश के पांच जिलों को पहाड़ी प्रदेश में शामिल करने की वकालत कर रहे हैं, जिसको मधेश मोर्चा विरोध कर रहा है। उन्होंने कहा कि चार शक्तियों के बीच सहमति के आधार पर ही द्वंद्व समाप्त होगा। उन्होंने कहा कि तीन प्रणाली होनी चाहिए, जिसमें न्याय प्रणाली, निर्वाचन प्रणाली व शासकीय प्रणाली है। नेकपा राष्ट्रपति प्रणाली को मधेश प्रधानमंत्री प्रणाली, जबकि एमाले जनता द्वारा राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री प्रणाली पर दोनों दल राजी हो गए हैं। पूरे नेपाल में एक जैसी व्यवस्था होनी चाहिए। प्रदेश का निर्माण होने से विभेद समाप्त हो जाएगा।