अपहर्ता फरार, पुलिस करेगी कुर्की की कार्रवाई
देवरिया : थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी के अपहरण के मामले में फरार आरोपी की संपत्ति अब पुलिस कुर
देवरिया : थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी के अपहरण के मामले में फरार आरोपी की संपत्ति अब पुलिस कुर्क करेगी। न्यायालय ने इसके लिए पुलिस को आदेश कर दिया है। उधर किशोरी की बरामदगी के लिए पुलिस छापामारी भी कर रही है।
भटनी थाना क्षेत्र के एक गांव से 25 अक्टूबर 2013 को एक किशोरी गायब हो गई। इस मामले में पुलिस ने किशोरी के परिजनों की तहरीर पर सोनू मिश्र निवासी रुस्तमपुर थाना रामपुर कारखाना के खिलाफ बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मुकदमा पंजीकृत किया और मामले की छानबीन शुरू की। अभी तक न तो किशोरी बरामद हो सकी है और न ही आरोपी ही गिरफ्तार हुआ है। ऐसे में अब न्यायालय ने सोनू मिश्र की संपत्ति की कुर्की करने का आदेश भटनी पुलिस को दे दिया है। आज से कल में पुलिस उसकी संपत्ति की कुर्की कर सकती है। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक गोपाल त्रिपाठी ने कहा कि न्यायालय ने आदेश दे दिया है। जल्द ही कुर्की की कार्रवाई कर दी जाएगी।
कोतवाली पुलिस ने रविवार की रात एक स्थान पर छापामारी की और एक व्यक्ति को शराब के साथ गिरफ्तार किया। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया है। उधर उसके परिवार की एक महिला का आरोप है कि सिपाहियों ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया और अपशब्द बोला। हालांकि कोतवाली पुलिस इससे इन्कार कर रही है।